CG NEWS: थाने में पूछताछ के दौरान पुलिस ने की मारपीट, परेशान युवक ने घर जाकर लगा ली फांसी, जानिए ऐसा क्या हुआ

कवर्धा – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में थाने में पूछताछ के बाद एक युवक अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को उस पर एक लड़की के अपहरण का संदेह था, जिसके चलते उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। आरोप है कि पूछताछ के दौरान पुलिस ने युवक के साथ मारपीट की। मामला झलमला थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक झलमला थाना क्षेत्र से 4 दिसंबर की रात करीब 10 बजे 13 साल की लड़की लापता है। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 363 के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है। मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने 5 दिसंबर को बारेलाल पिता चंदुवा गोंड (28) निवासी ग्राम पटुवा (मप्र) को पूछताछ के लिए थाने लाया था। (troubled youth went home)
READ ALSO-CG NEWS: जिला स्तरीय गोण्ड पनिका सम्मेलन का हुआ आयोजन एसटी वर्ग में शामिल होने उठी माँग
पूछताछ के बाद उसे परिजन के सुपुर्द कर दिए थे। लेकिन दूसरे ही दिन सुबह युवक अपने घर में फांसी के फंदे से झूलता मिला। आरोप है पूछताछ के दौरान थाने में युवक से मारपीट की गई थी, जिसके चलते परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली। हालांकि, यह जांच का विषय है।
झलमला थाने के टीआई सुनील खेस ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के मामले में मृतक बारेलाल गोंड संदिग्ध था। पूछताछ के दौरान उसने लड़की को भगाना स्वीकार किया था, लेकिन जंगल में उससे बिछुड़ जाने की बात बताई है। पुलिस ने युवक के साथ किसी भी तरह की प्रताड़ना या मारपीट से इंकार किया है। (troubled youth went home)
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगा, हाईकमान की लगी मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…
- RAIPUR NEWS: रायपुर पुलिस एक्शन पर इलाकों में कड़ी नजर, अभी तक 613 लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
- CG News: बेटे ने पिता के साथ खेला खून की होली, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट…
- RAIPUR NEWS: रायपुर में नशेड़ी ड्राइवरों पर जबरदस्त कार्यवाही, यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट…






