
कर्नाटक से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दे यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट उसका खून पी लिया। इस शख्स को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अफेयर चल रहा है, जिसके बाद उसने अपने दोस्त का गला काट दिया। वही इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है ! ।
जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला कर्नाटक के चिक्काबल्लापुर का है। वही पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विजय है। विजय को शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद विजय ने अपने दोस्त मारेश से मिलने को कहा। जहां गुस्से में आकर विजय ने धारदार हथियार से मारेश का गला काट दिया। विजय के दूसरे दोस्त जॉन ने मोबाइल फोन में ये पूरी वीडियो बना लिया। वीडियो में विजय खून पीते हुए दिखाई दे रहा है। वही पीड़ित मारेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब वो वापस घर लौट गया है। इसके साथ ही पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुट गई है।