कमल सखी का गठन करने कुकरेल मंडल पहुंची महिला मोर्चा महामंत्री मोनिका देवांगन

धमतरी- भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से प्रत्येक बूथ में कमल सखी गठन का कार्य किया जा रहा है इसी परिप्रेक्ष्य में आज कुकरेल मंडल के तीन बूथों में महिला मोर्चा प्रभारी जिला महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका देवांगन के नेतृत्व में एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ईश्वरी नेताम व महामंत्री इंद्राणी निषाद के सहयोग से ग्राम माकरदोना बूथ क्रमांक 05 , बांसपारा बूथ क्रमांक 04 एवं ग्राम सियादेही बूथ क्रमांक 01 में कमल सखी का गठन किया गया प्रत्येक बूथ में वहां के स्थानीय महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ साथ ही सभी बूथों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका मितानिन एवं महिला सेवा समिति एवं रामायण पार्टी की महिलाओं की सूची तैयार की गई कमल सखियों को बताया गया कि हम किस तरह से भाजपा को मजबूती प्रदान करने केंद्र सरकार की योजनाओं एवं जनहित के कार्यों को लोगों को अवगत कराएंगे एवं राज्य के झूठे एवं फरेबी कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की नाकामियों से जन जन को जागरूक करेंगे क्योंकि आने वाले समय में महिलाओं पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी और इसके लिए हमें अभी से कमर कस कर तैयार रहना है इस अवसर पर जिला महामंत्री महिला मोर्चा मोनिका देवांगन मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ईश्वरी नेताम महामंत्री इंद्राणी निषाद एवं बांसपारा से संतोष साहू जी सियादेही से शिवकुमार साहू जी दिनेश कुमार साहू जी त्रिभुवन वानखेडे जी एवं स्थानीय महिलाओं एवं कमल सखियों की गरिमामयी उपस्थिति रही