एंकर ने राहुल गांधी पर की टिप्पणी… ट्विटर पर भड़के सीएम भूपेश बघेल

रायपुर। लाइव टीवी डिबेट्स के दौरान एंकर द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ की गई आपत्तिजनक शब्द के बाद कांग्रेस नेताओं ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के बीच ट्विटर वार शुरू हो गया है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि— कान खोलकर सुन लिया जाए। राहुल गांधी जी इस समय विपक्ष के प्रमुख नेता हैं। उनके बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग कांग्रेस कार्यकर्ता क़तई स्वीकार नहीं करेंगे। लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का दायित्व निभा रहे हर मीडिया का पूर्ण सम्मान है। लेकिन मर्यादा नहीं भूलना चाहिए।
इस पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट का जवाब देते हुए कहा कि—सीएम @bhupeshbaghel जी आपको इतनी ओछी और अशिष्ट भाषा शोभा नहीं देती। एक संवैधानिक पद पर बैठा हुआ व्यक्ति लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को खुलेआम धमकी दे रहा है। आपकी इस भाषा से छत्तीसगढ़ बदनाम हो रहा है,कम से कम प्रदेश की गरिमा का तो ख्याल रखिए।