इंडियन टैलेंट एग्जाम में रश्मि दीवान ने मारी बाजी

छुरा:- छुरा नगर का एक मात्र सीबीएसई स्कूल -सेंट जॉन्स इंग्लिश मीडियम स्कूल की छात्रा कुमारी रश्मि दीवान ने स्टेट लेवल पर 6वाँ रैंक लाकर पुरे छत्तीसगढ़ में अपना नाम रौशन किया। संस्था से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 3री में अध्ययनरत कुमारी रश्मि दीवान ने इंडियन टैलेंट एग्जाम 2022 में मैथ्स सब्जेक्ट में 6वां रैंक प्राप्त किया है जिस पर उसे 700 रूपये की स्कालरशिप और मैडल दिया जायेगा। इसी क्रम में कुमारी लिव्यांसा चंद्राकर को इंग्लिश सब्जेक्ट में स्टेट लेवल पर 14वॉ रैंक मिला और मिनाक्षी सिन्हा कक्षा- 7 वी,को जनरल नॉलेज में 17वॉ स्थान मिला है इन दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को एक्ससिलेंस अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। आपको विदित हो की प्रत्येक वर्ष यह परीक्षा इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड मुंबई की ओर से ली जाती है जिसमे अलग -अलग विषय होते हैं। इस वर्ष यह परीक्षा दो चरणों में हुई जिसमे रश्मि दीवान स्टेट लेवल पर 6वॉ, लिव्यांसा चंद्राकर को 14 वॉ और मिनाक्षी सिन्हा को 17वॉ स्थान मिला है।
प्राचार्य बिंदु जार्ज जेकब ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंडियन टैलेंट ओलम्पियाड की ओर से अभी परीक्षा परिणाम की घोषणा की गई है। उनका मेडल और प्रशस्ति पत्र आने पर वितरित किया जायेगा। उपर्युक्त तीनों विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धि संस्था की ओर से ढेर सारी बधाई। संस्था प्रबंधक शैजू जार्ज जेकब ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य और उनकी उपलब्धि के लिए आशीर्वाद प्रदान किया तो विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के लिए विद्यालय प्रबंधन एवम समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओ को इसका श्रेय दिया है l शैक्षिक निर्देशक सुमंत आचार्य, प्राचार्या बिंदु जॉर्ज जैकब और समस्त शिक्षक – शिक्षिकाओं ने भी शुभकामनायें और बधाइयाँ दिया दी है और सभी विद्यार्थियों को प्रत्येक एक्साम में सफलता असफलता का विचार किये बिना सभी एग्जाम में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
खबरे और भी…
- सूरजपुर: डूबती नाव देख ग्रामीणों ने जान पर खेलकर बचाई लोग की जान…
- बेमेतरा में पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान…
- एआई से बनाया गर्लफ्रेंड का फर्जी अश्लील वीडियो, 8 लाख रुपये वसूले — दुर्ग पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…
- बिना डिग्री मरीजों को इंजेक्शन लगा रहा था मेडिकल संचालक, प्रशासन ने दुकान की सील…
- टाटा सफारी और स्कूटी की भीषण टक्कर में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष के पति की मौत, एक गंभीर घायल…