
मेरठ। मेरठ में जेसीबी मशीन के नीचे आने से महिला बाल-बाल बची। गनीमत रही कि JCB महिला के दुपट्टे के ऊपर से गुजर गई। महिला के सिर और JCB के पहिए में कुल 2 इंच का फासला था। सड़क पर पड़ी सिल्ट पर अचानक बाइक फिसली, पीछे बैठी महिला बाइक से गिर पड़ी। सामने से आ रही JCB के नीचे आते-आते बची। हादसे की CCTV फुटेज सामने आई है। मेरठ के गणेशपुरी मेन खत्ता रोड पर सड़क किनारे कूड़े का ढेर लगा था। कूड़े के ढेर पर ही सिल्ट पड़ी थी। शुक्रवार दोपहर एक महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर बाजार से घर की तरफ जा रही थी। महिला ने हरे रंग का सूट पहना हुआ था। महिला की उम्र लगभग 50 साल है। सामने से जेसीबी आ रही थी। जैसे ही JCB बाइक के पास आई, साइड बचाने के चक्कर में लड़के ने बाइक को किनारे किया और बाइक स्लिप हो गई। (woman narrowly escapes)
#Meerut जेसीबी से बाल-बाल बची महिला, ज़िंदगी और मौत के बीच रहा दो इंच का फासला, #video हुआ #Viral, मेरठ के गणेशपुरी मेन खत्ता रोड पर हुआ हादसा, बाइक सवार महिला उछलकर सड़क पर गिरी, Esme Galti Bike Wale Ki hai.@meerutpolice @meeruttraffic @Uppolice pic.twitter.com/xKTYzSpszn
— Raju Kannaujiya (@RajuKan41390706) May 21, 2023
बाइक स्लिप होते ही पीछे बैठी महिला बुरी तरह उछलकर सड़क पर गिर पड़ी। गनीमत रही कि JCB महिला के बीच लगभग 2 से 3 इंच का फासला रह गया। बाइक से गिरने और JCB से टकराने के कारण महिला बुरी तरह घबरा गई। चालक ने फौरन JCB रोकी, तभी मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने महिला और बाइक चला रहे उसके बेटे दोनों को सड़क से उठाया। JCB चालक ने भी महिला को उठाया। महिला बुरी तरह घबराकर कांप रही थी। तभी महिला को पानी पिलाकर वहीं प्राथमिक उपचार दिया गया। बाइक से गिरने के कारण महिला को हल्की चोटें भी आई हैं। जिसको तुरंत इलाज किया गया। (woman narrowly escapes)