
रायपुर कोरोना महामारी की सेकंड वेव से पूरे प्रदेश की स्थिति भयावह है और रायपुर सबसे ज़्यादा प्रभावित है। कुछ दिनो से जो रायपुर की स्थिति में जो सुधार आया है वो सिर्फ़ और सिर्फ़ कोरोना वारियर्स की वजह से है, उनकी मेहनत और परिश्रम का जितना धन्यवाद दे उतना कम है अभाविप ने मेल के माध्यम से कलेक्टर को सौंप कर कहा की एक विद्यार्थी संगठन के रूप में अभाविप आपको यह विश्वास दिलाती है कि इस संकट की घड़ी में सेवा कार्य हेतु हम सभी कार्यकर्ता कटिबद्ध हैं और शासन का हर संभव तरीके से सहयोग करने के लिए तत्पर भी है। हम आपसे आग्रह करते है की हमारे 25 कार्यकर्ताओं को वोलेंटियर के रूप में विभिन्न सेवा कार्य करने हेतु लगाया जाए। और हम आपसे यह भी मांग करते है की अभाविप को 18+ टिकाकरण हेतु टीकाकरण केन्द्र संचालन करने की भी अनुमति दी जाये।
अभाविप का प्रत्येक कार्यकर्ता इस संकट की घड़ी में प्रशासन हर संभव मदद को तैयार है।