अब तक का सबसे बेहतरीन बजट:- कुलेश्वर सोनवानी
राजिम छत्तीसगढ़ बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए युवा कांग्रेस के विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा है कि यह बजट अर्थव्यवस्था की मजबूती, बेहतर वित्तीय अनुशासन और कुशल प्रबंधन का बेहतरीन नमूना है। भविष्य की ठोस बुनियाद के साथ आम जनता की समृद्धि और सभी वर्गों के कल्याण और रोजगार मूलक विकास कार्यों के लिए सार्थक और सुदृढ़ प्रयास है। ग्रामीण क्षेत्र एवं सामाजिक सुरक्षा के साथ शिक्षित बेरोजगारों को ₹2500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान। राजीव गांधी किसान न्याय योजना में इनपुट सब्सिडी के लिए₹ 6800 करोड़ का प्रावधान किया गया है।
Read More: मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को होली पर्व की बधाई दी
राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का नगर पंचायत क्षेत्रों के लिये विस्तार। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना की राशि में 43 प्रतिशत की वृद्धि (प्रतिमाह ₹500 की गई है)। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की राशि दुगुनी कर दी गयी है। छात्रवृत्ति की राशि 1000 से बढ़ाकर 1500 रू. प्रतिमाह और छात्रावास के विद्यार्थियों को भोजन सहायता योजना के तहत दी जानी वाली राशि 700 से बढ़ाकर 1200 रू. प्रतिमाह किया जाना प्रशंसनीय है। हमारे गरियाबंद जिले के कृषि महाविद्यालय में भवन एवं छात्रावास निर्माण के लिए भी बजट में प्रावधान है, कांग्रेस सरकार एवं भूपेश बघेल जी की जनकल्याणकारी नीति छत्तीसगढ़ की जनता के लिए बहुत लाभकारी है।
खबरें और भी…
- CG NEWS: राज्यसभा सीट के लिए वरिष्ठ महिला नेत्री लक्ष्मी वर्मा पर लगा, हाईकमान की लगी मुहर…
- चंद्र ग्रहण 2026: आज होगा साल का पहला चंद्रग्रहण, राजधानी में इतने बजे दिखेगा चंद्रग्रहण का नजारा…
- RAIPUR NEWS: रायपुर पुलिस एक्शन पर इलाकों में कड़ी नजर, अभी तक 613 लोगों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई…
- CG News: बेटे ने पिता के साथ खेला खून की होली, धारदार हथियार से वार कर उतारा मौत के घाट…
- RAIPUR NEWS: रायपुर में नशेड़ी ड्राइवरों पर जबरदस्त कार्यवाही, यातायात के सभी थाना क्षेत्रों में 42 चेकिंग पाइंट…






