अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रायपुर महानगर कार्यकारिणी की घोषित किसको क्या दाहित्व मिला देखिये……

रायपुर अभाविप रायपुर महानगर ने कल सत्र 2021-2022 की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा हुई, जिसमें महानगर अध्यक्ष मनिशंकर मिश्रा व महानगर मंत्री तिलकनाथ पोद्दार को बनाया गया है। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांत प्रमुख कीर्तन साहू जी थे चुनाव अधिकारी ने सत्र 2021-2022 के महानगर अध्यक्ष व मंत्री के रूप में की नाम की घोषणा की। उसके बाद महानगर अध्यक्ष मनिशंकर मिश्रा ने कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें सह मंत्री के रूप में भारती साहू, संध्या वर्मा, निखिल तिवारी, ऋषभ दत्त दुबे महाविद्यालय प्रकुख अजय सादीजा, कोषाध्यक्ष शेखर झा,विद्यालय प्रमुख सौरभ शुक्ला भाग संयोजक भाग मंत्री जैसे दायित्वों की घोषणा हुई।
इससे पूर्व पिछले वर्ष भर हुई गतिविधियों को मंत्री प्रतिवेदन के माध्यम से पूर्व महानगर मंत्री ने सबके समक्ष रखा। प्रांत संगठन मंत्री श्री प्रदीप मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं को संगठन का दायित्व बोध करवाया। घोषणा में विशेष रूप से प्रांत संगठन मंत्री प्रदीप मेहता, प्रांत मंत्री शुभम जायसवाल उपस्तिथ रहे।