
इन दिनों प्रदेश में खुदखुशी के मामले बहुत देखने मिल रहे हैं. बड़े से लेकर बच्चे किसी न किसी कारण से सोसाइड कर रहे हैं इसी कड़ी में अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही हैं. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक युवती ने उस फैक्ट्री में सुसाइड कर लिया, जहां उसकी मां से रेप हुआ था। बालोद जिले में 21 वर्षीय कालेज छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा अर्जुन्दा कालेज में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी। अर्जुन्दा थाना के ग्राम मोहंदीपाट में यह घटना घटी है। जिस फैक्ट्री में छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है, उसी फैक्ट्री में 1 साल उसकी माँ के साथ अनाचार हुआ था। इसका जिक्र उसने अपने सुसाइड नोट में किया है।
21 वर्षीय युवती फैक्ट्री में अपने भाई के साथ रहती थी। उसकी मां भी इसी फैक्ट्री में काम करती थी। मगर एक साल पहले उसके साथ रेप हुआ था। रेप का आरोप फैक्ट्री मालिक विजय धाक पर ही लगा था। इसके चलते विजय धाक को जेल भी जाना पड़ा। साथ ही उसकी पत्नी नंदनी धाक भी जेल गई थी। नंदनी पर महिला को धमकाने का आरोप था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फांसी के फंदे से लटका हुआ उसका शव मिला है।
पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें लड़की ने लिखा था कि पापा मिस यू। मगर युवती की मां ने इस पूरे मामले में गंभीर आरोप लगाए हैं। रेप की घटना के बाद से रेप पीड़िता महिला कहीं और रहने लगी थी। उसका पति पहले ही उसे छोड़कर जा चुका था। लेकिन उसने अपने दोनों बच्चों को फैक्ट्री में ही छोड़ दिया था। इस बीच यह घटना घट गई है।
Read More: जनता को मिली बड़ी राहत! आसमान से नीचे गिरे गैस सिलेंडर के दाम, अब 570 रुपये में मिलेगा…टंकी
महिला ने बताया कि मुझे मेरे बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा था। मैंन कई बार उनसे मिलने का प्रयास किया था। रेप की घटना के बाद मै यहां से चली गई थी। सोमवार को उसका अंतिम संस्कार मुझे बिन बताए कर दिया गया। मुझसे कहा गया है कि उसने सुसाइड किया है। मगर ऐसा नहीं हो सकता है। मुझे पूरा भरोसा है, मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। मुझे सुसाइड नोट की लिखावट पर भी शक है।
खबरें और भी…
- RAIPUR BREAKING: दाल मिल के मालिक ने किया, श्रमिक के मौत से खिलवाड़, सड़क हादसे की आड़ में मिल दुर्घटना को छुपाने का आरोप…
- CG Crime: घर में थी लड़की अकेली, उपसरपंच ने हत्या की धमकी देकर किया रेप…
- सुरक्षा पर सवाल: रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, अश्लील वीडियो पोस्ट कर मचाई सनसनी, जब पुलिस ही न हो महफूज़, कौन करेगा हिफाज़त? रायपुर पुलिस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक!
- CG Police Transfer: 24 थाना प्रभारियों का हुआ फेरबदल, SSP ने किया जारी, देखे लिस्ट…
- CG News: पटवारी को ACB ने रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार…