CG NEWS: महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर लगा देहव्यापार का आरोप, पढ़िए पूरी खबर

रायगढ़ जिला की महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर एक महिला ने देहव्यापार के दलदल में ढकेलने का गंभीर आरोप लगाया हैं। महिला ने रायगढ़ एसपी से इस मामले की लिखित शिकायत कर कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान पर कार्रवाई की मांग की हैं। वही दूसरी तरफ महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने भी एसपी से मुलाकात कर खुद को निर्दोष बताते हुए शिकायत को फर्जी बताया हैं। एसपी के पास आये इस मामले के बाद पुलिस ने फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत लेकर जांच की बात कह रही हैं।
Read More; छत्तीसगढ़ में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट, जानिए एडमिट कार्ड कब होगा जारी
रायगढ़ में एक बार फिर राजनीतिक तापमान बढ़ गया हैं। यहां महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगायी हैं। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया हैं कि महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने अपने देवर के साथ महिला की फोटों खीच ली थी। इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर उस पर दबाव बनाया गया। महिला ने जब रानी चैहान की बात मानने से इंकार कर दिया, तो उसने उसकी फोटो उसके पति और ससुराल वालों को शेयर कर दिया। महिला का आरोप हैं कि कांगे्रस नेत्री के देवर के साथ महिला का फोटो सामने आने के बाद अब उसका पति उसे तलाक देने की बात कह रहा हैं।
Read More: CG NEWS: मृत मासूम को सीने से लगाकर अंतिम संस्कार के लिए दो दिन तक भटकती रही माँ,नहीं मिली मदद…
पीड़ित महिला ने एसपी सदानंद कुमार से मुलाकात कर कांग्रेस नेत्री पर देहव्यापार में ढकेलने का गंभीर लगाते हुए कार्रवाई की मांग की हैं। वही इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला कांग्रेस अध्यक्ष रानी चैहान ने भी एसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा गया। महिला नेत्री ने इस पूरे मामले को फर्जी बताते हुए उल्टे महिला का उसके देवर के साथ अवैध संबंध होने का गंभीर आरोप लगाया हैं। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रानी चैहान ने महिला के सारे आरोपो को निराधार बताया हैं। फिलहाल पुलिस ने दोनों शिकायतों को रिसीव कर मामले की जांच करने की बात कह रही हैं। ऐसे में अब ये देखने वाली बात होगी कि इस पूरे घटनाक्रम में कौन सही बोल रहा हैं, और कौन किसे फंसाने की कोशिश कर रहा हैं। इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा।
इन्हे भी पढ़ें…
- स्वतंत्रता दिवस पर जमीन विवाद: तलवार लहराने वाला दबंग गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस…
- कोरबा में शराब दुकान की दीवार तोड़कर चोरी, 30 हजार की शराब ले गए चोर, नकदी को नहीं छुआ…
- अरपा नदी में डूबने से युवक की मौत, मछली पकड़ते समय हुआ हादसा…
- PCC चीफ बैज का सरकार पर हमला : कमिश्नर प्रणाली बेकार, गृह मंत्री बदलें; नक्सलवाद पर ओवर कॉन्फिडेंस न रहे सरकार…
- गरियाबंद में बड़ा हादसा टला: ट्रक की ठोकर से साइकिल सवार दो बच्चे बाल-बाल बचे, CCTV फुटेज वायरल…