
राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में दो बच्चे तालाब में डूब गए हैं। 4 बच्चे तालाब में नहाने के लिए गए हुए थे, जिनमें से दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। खबर सामने आते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। फिलहाल पुलिस और NDRF की टीम एक बच्चे की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है, दूसरे बच्चे का शव निकाल लिया गया है।
Read More: मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, अब अदर कास्ट से शादी करने पर मिलेंगे 10 लाख रुपये, जानिए पूरा प्रोसेस
दरअसल माना बस्ती में रहने वाले लक्ष्य ध्रुव (8 वर्ष) और लक्ष्मण ध्रुव (8 वर्ष) के साथ 2 अन्य बच्चे तालाब में नहाने गए हुए थे। नहाते हुए वे मस्ती भी कर रहे थे। चारों बच्चे थर्मोकोल की शीट पर लेटकर उसके सहारे तैरने की कोशिश कर रहे थे। अचानक इनमें से दो बच्चे गहराई में चले गए और डूबने लगे।
Read More: Video: जिम के अंदर लड़की- लड़के ने मिलकर एक युवक को पीटा, गाली गालौज का वीडियो वायरल
खोजा पर नहीं मिले
बाकी के 2 बच्चों ने उन्हें बहुत आवाज दी और ढूंढने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं मिले। तब दोनों बच्चे पानी से बाहर निकले और इस बारे में परिजनों और लोगों को जानकारी दी। लोगों ने तुरंत माना थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके थोड़ी देर बाद पुलिस और एनडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बच्चों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। दोनों बच्चों में से एक बच्चे का शव निकाल लिया गया है, वहीं दूसरे के शव की तलाश की जा रही है।
पुलिस और NDRF की टीम बच्चे के शव की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है
इस मामले में रायपुर ASP ग्रामीण नीरज चंद्राकर ने बताया कि माना बस्ती से सटा हुआ एक तालाब है, वहीं पर चारों बच्चे नहाने के लिए गए थे। सभी बच्चों का घर आसपास ही है। इधर बच्चों की मौत से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाला है।
खबरें और भी…
- Chhattisgarh: दर्दनाक आतंकी हमले को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहलगाम आतंकी हमले को झीरम कांड से जोड़ा, बोले यहाँ भी…
- J&K फ्लाइट 3 घंटे लेट श्रीनगर एयरपोर्ट पर फंसे पर्यटक, यात्रियों ने लगाया बड़ा आरोप…
- पहलगाम आतंकी हमला: 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानियों को छोड़ना होगा भारत, रद्द हुआ पाकिस्तानियों का वीजा, पढ़े पूरी खबर…
- CG News: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर फांसी लगाई, पुलिस जांच में जुटी
- Chhattisgarh NAN Scam: पूर्व IAS अनिल टुटेजा और आलोक शुक्ला पर CBI ने दर्ज की FIR, घरों पर छापेमारी