
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आज 11447 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 2305 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 91 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4654 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
आज 11447 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 18 हजार 678 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 37 हजार 156 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 76868 हो गई है।
जिलेवार मरीजों की संख्या
रायपुर- 2622
दुर्ग- 1786
राजनांदगांव- 1149
बालोद- 337
बेमेतरा- 336
कवर्धा- 377
धमतरी- 397
बलौदाबाजार- 619
महासमुंद- 548
गरियाबंद- 191
बिलासपुर- 687
रायगढ़- 262
कोरबा- 523
जांजगीर- 261
मुंगेली- 152
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही- 78
सरगुजा- 202
कोरिया- 77
सूरजपुर- 119
बलरामपुर- 57
जशपुर- 174
बस्तर- 148
कोंडागांव- 60
दंतेवाड़ा- 60
सुकमा- 6
कांकेर- 194
नारायणपुर- 10
बीजापुर- 12
अन्य राज्य- 3