New Delhiक्राइमदेशबड़ी खबरहरियाणा

Forcefully Sex with Man: महिला ने बनाई युवक से जबरदस्ती बेड पर धक्का देकर बनाई अवैध सम्बन्ध, जाने आगे का मामला उड़ जाएंगे होश…

फरीदाबाद: देश की राजधानी नई दिल्ली से सटे कई इलाकों में हनीट्रैप और सेक्स रैकेट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसा ही एक मामला बीते शुक्रवार को सामने आया है, जहां पुलिस ने ब्लैकमेल कर 50 हजार रुपए लेते एक महिला को रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला ने 5 लाख रुपए से अधिक वसूल चुकी है और फिर से तीन लाख रुपए की डिमांड कर रही थी। फिल​हाल पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-8 थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति की शिकायत पर अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने शुक्रवार देर शाम करीब 8 बजे एस्कॉर्ट मुजेसर स्टेशन के पास से हनीट्रैप के मामले में एक महिला को दबोचा। पकड़ी गई महिला शिकायतकर्ता को ब्लैकमेल कर 3.50 लाख रुपये की मांग कर रही थी। इससे पहले वह पांच लाख से अधिक वसूल कर चुकी है।

पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि वह पिछले 10 साल से एक जूते-चप्पल के शो रूम पर काम करता है। कंपनी ने दिल्ली में एक और शोरूम खोला था। जहां पर एक महिला सफाई कर्मचारी थी। दिल्ली का शोरूम बाद में बंद हो गया और उसके बाद वह वापस फरीदाबाद में काम करने लगा। जनवरी 2019 में उसके मोबाइल पर एक महिला का फोन आया, उसने अपना नाम आबिदा (बदला हुआ नाम) बताया। उसने बताया कि उसे उनका नंबर सफाई कर्मचारी महिला ने दिया था। इसके बाद उसकी उक्त महिला से बात होने लगी।

पीड़ित ने बताया एक दिन उस महिला ने उससे मिलने की इच्छा जाहिर की और जरूरी काम के चलते वह उसे फरीदाबाद के एस्कार्ट मुजेसर स्टेशन पर मिली। उसके बाद वह उसे बात करने के बहाने एक होटल में ले गई, जहां उसने उसके साथ अवैध संबंध बनाने की कोशिश की। उसने महिला को इनकार कर दिया। इसके बाद उसने शोर मचाने और पुलिस को बुलाने की धमकी दी।

उसने उसकी बात नहीं मानी। पीड़ित का आरोप है कि उसके बाद उक्त महिला ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देते हुए उससे विभिन्न तरीके से 5 लाख 35 हजार रुपये वसूल लिए और वह और पैसे की मांग कर रही थी। परेशान होकर उसने पुलिस कमिश्नर को इसकी शिकायत दी। इसके बाद आरोपी महिला को काबू किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button