CG BREAKING: कोरबा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, जाने पूरा हादसा

Three people died due: कोरबा में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। बाइक में पांच लोग सवार होकर जा रहे थे। हादसे में एक बच्ची सहित तीन लोगों ने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। मां-बेटे को गंभीर चोटें आई है। जानकारी के मुताबिक विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला राजा मरपच्ची उम्र 27 वर्ष अपनी पत्नी कौशिल्या बाई उम्र 25 साल, पुत्री सोनिया उम्र छह साल, ढाई साल के पुत्र सुमित और अपने रिश्ते के भाई कुष्ण कुमार गोंड़ उम्र 24 साल के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था।
Three people died due: गुरसिया-जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दिया। सभी सड़क पर गिर गए। सिर में गंभीर चोटें आई। घटनास्थल पर तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम पुत्र सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।
बोलेरो चालक की तलाश में पुलिस- Three people died due: पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। बोलेरो का रंग सफेद बताया जा रहा है। जबकि राजा मरपच्ची दुपहिया गाड़ी से परिवार के साथ जा रहा था। राजा गोवा में काम करता था। नवरात्रि में अपने घर बाला खुज्जीपारा पहुंचा था। ससुराल में पत्नी और बच्चों को छोड़ने के बाद राजा को गोवा लौटना था।
बाइक पर थे पांच लोग सवार-Three people died due: घटना रविवार दोपहर लगभग एक बजे की बताई जा रही है। बाइक पर राजा मरपच्ची अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रिश्ते में भाई कृष्ण कुमार को बैठाकर अपने ससुराल एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। कृष्ण कुमार पसान थानांतर्गत ग्राम सिंदुरगढ़ का रहने वाला था
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






