छत्तीसगढ़

रायपुर लेजा रहे 57 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर…

महासमुंद: महासमुंद जिले के सिंघोड़ा पुलिस ने 2 तस्करों से 114 किलो गांजा बरामद किया है। पकड़े गए गांजे की कीमत 57 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्कर कार में ओडिशा से गांजा लेकर राजधानी रायपुर खपाने ले जा रहे थे। पुलिस ने गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, जिले के सिंघोड़ा अंतरराज्यीय सीमा पर स्थित चेक पोस्ट पर ओडिशा से रायपुर की ओर जा रही कार क्रमांक OD- 02 CG 2298 को रोका गया। कार में दो लोग सवार थे। नाम पता पूछने पर अपना नाम वृंदाबन दंडिया (32) और जोशोबंत दंडिया (23) बताया। दोनों ओडिशा के टेंतुलिगड़ा थाना टिकाबली जिला फुलबानी के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान दोनों पुलिस को गुमराह करते हुए गोलमोल जवाब देने लगे।

कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने कार की पीछे डिक्की में गांजा रखकर फुलबानी ओडिशा से रायपुर ले जाना बताया। डिक्की से 114 किलो गांजा मिला। जिसकी कीमत 57 लाख रुपए बताई जा रही है। तस्करों के पास से पुलिस ने तीन मोबाइल भी जब्त किया है। दोनों तस्करों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button