रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना के केसेस बढ़ने से चिंतित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने आवास पर महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव, डीजीपी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद हैं. सीएम ने कोरोना की जांच बढ़ाने के निर्देश दिए हैं, जिससे कोरोना पॉजिटिव मरीजों का तत्काल इलाज हो सके.
राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इसे लेकर सोमवार को ही स्वास्थ्य सचिव ने सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा था. इधर, मंगलवार को सीएम ने सभी अफसरों की बैठक बुलाई है. इसमें मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा और अन्य विभागों के अफसर मौजूद हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण के बीच पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, उन्होंने टेस्टिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए हैं.
इसके अलावा मुख्यमंत्री राज्य की कानून व्यवस्था की समीक्षा ले रहे हैं. असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ विजिबल पुलिसिंग पर सीएम ने जोर दिया है. उन्होंने कहा कि लोगों को किसी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए, लेकिन कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.
खबरे और भी…
- छत्तीसगढ़ देसहा यादव समाज का तीन दिवसीय महासभा सम्पन्न, श्रीकृष्ण-राधा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में उमड़ा जनसैलाब
- श्री महाकाल परिवार गुड़ियारी द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन, 13 फरवरी को निकलेगी यात्रा
- कलेक्ट्रेट परिसर के हनुमान मंदिर में चोरी, दान पेटी तोड़कर नकदी ले उड़े चोर…
- रायगढ़ में मंगल कार्बन प्लांट ब्लास्ट: 9 माह के मासूम समेत 8 मजदूर झुलसे, हालत नाजुक…
- शराब घोटाला केस: अंतरिम जमानत पर रिहा हुए कवासी लखमा, समर्थकों ने गोंडी नृत्य से किया स्वागत…






