घर पर ऐसे बनाएं कुरकुरे गोलगप्पे और चटपटा पानी, जाने गोलगप्पे बनाने का सही तरीका
निर्मला भारती

पानी पूरी का नाम सुनते ही मुहं में पानी आ जाता है | पानी पूरी खाने में इतनी स्वादिष्ट व् मजेदार होती है की हर कोई इसे खाने का दीवाना है | गोल गप्पे खाने का एक अलग ही मजा है | बहुत से लोग पानी पूरी को सड़क कर खाना पसंद करते है | लेकिन आज हम आपको घर पर पानी पूरी बनाने का तरीका बतायेंगे | जब भी आपका गोलगप्पे ( Pani Puri ) खाने का मन हो तो आपको बाहर जाने की जरूरत नहीं घर पर ही जितन चाहे उतने गोलगप्पे बनाकर खाने मजा ले सकते है |
गोलगप्पे बनाने की सामग्री
सूजी —– 1 कटोरी ( कप )
मैदा —– आधी कटोरी
बेकिंग पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
तेल —– 1 चम्मच
नमक —– स्वादानुसार
आलू —– 2 उबले हुए
काबुली चने —– आधी कटोरी
प्याज —– 1 कटोरी बारीक़ कटा हुआ
भुना जीरा पाउडर —– 1 छोटा चम्मच
चाट मसाला —– 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर —– आधा छोटा चम्मच
काला नमक —– स्वादानुसार
हरा धनिया —– 2 चम्मच महीम कटा हुआ
पुदीना के पत्ते —– एक कटोरी
हरा धनिया —– आधा कटोरी
अदरक —– 2 इंच का टुकड़ा ( कद्दूकस हुआ )
हरी मिर्च —– 2 महीम कटी हुई
इमली —– 1 बड़ा चम्मच
गुड़ —– 2 छोटे टुकड़े
भुना जीरा पाउडर —–1 चम्मच
चाट मसाला —– 1 चम्मच
काला नमक —– स्वादानुसार
गोलगप्पे बनाने की विधि-
पानी पूरी को घर पर बनाना बहुत ही आसान है बस इसे बनाने का सही तरीका पता होना चाहिए | तो आइये फिर ज्यादा देर न करते हुए जानते है गोलगप्पे बनाने की विधि |
गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में आटा और सूजी डालकर उसे पानी ले गूंदिये। ध्यान रखें कि आटा थोड़ा सख्त गूंदना है।
अब आप इस आटे को आधे घंटे के लिए गीले कपड़े में लपेटकर रख दें। आधे घंटे बाद हाथों में तेल लगाकर आप इसे 3-4 मिनट तक और गूंदिये ये चिकना और हो जाएगा। पानी का इस्तेमाल ना करें आटे को सख्त ही रहने दें।
इसे फिर से आधे घंटे के लिए गीले कपड़े में लपेटकर रख दें। अब बनाने से पहले आप इसे अच्छे से मसल लें और फिर इसकी छोटी-छोटी लोईयां बना लें। इन्हे हथेली से दबाकर आप चपटा कर लीजिए।
अब 2 सूती कपड़ा लें उसे पानी से धोकर अच्छे से निचौड़ लें और उसे बड़ी थाली पर बिछा लें। चकले बेलन से चपटी लोईयों को बेलकर इस गीले सूती कपड़े पर रखती रहें फिर जब सारी लोईयां बेलकर कपड़े पर बिछा दें तो दूसरे सूती कपडे से इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें।
अब एक कढ़ाही में तेल डालकर उसे गैस पर गर्म करें। जब तेल गर्म हो जाए तब इसमें बेली हुई लोईयां डालकर आप इसे तल लें। गोल्डन ब्राउन हो जाए तो इसे तेल से निकालकर एक प्लेट में रख लें।