दंतेवाड़ा। जिले के कुंदेली सहित इसके आसपास के गांव कुपेर, गमावाड़ा, कुंदेली, गनेजार सहित अन्य आसपास के गांवो के लोग मित्तल कंपनी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने आर्सेलर मित्तल कंपनी के साथ- साथ सरकार के खिलाफ भी नारे बाजी की। जिले के कलेक्टर एसपी को भी कुंदेली में लाल मिट्टी डालने के लिए जिम्मेदार बताया। दंतेवाड़ा के कतियाररास में एकत्र होकर दुर्गा मंडप पहुंचे ग्रामीणों की भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी और आदिवासी महासभा ने बैठक ली।

Read More: मुख्यमंत्री ने प्रवीण वर्मा के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

आदिवासी महासभा के जिला सचिव सूदरु कुंजाम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि लाल मिट्टी के खिलाफ हम खून से इंकलाब लिख देंगे। कुंदेली गांव के भोले-भाले आदिवासियों को गुमराह कर पहले दलालों के द्वारा जमीन की औने -पौने दाम में रजिस्ट्री करवा ली। मित्तल कंपनी से मोटी रकम लेकर उसमें लाल जहर डंप किया जा रहा है। डंप किए गए लाल मिट्टी को कंपनी वापस उठा कर ले जाए अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। सीपीआई के जिला सचिव भीमसेन मंडावी ने कहा आर्सेलर मित्तल के लाल मिट्टी से बस्तर की वन संपदा का नुकसान हो रहा है। नदी नालों में भी धीरे- धीरे कर ये लाल जहर फैलेगा जिससे उपजाऊ जमीन भी खराब हो जाएगी।

क्या है विरोध की वजह
दरअसल, किरन्दुल स्थित आर्सेलर मित्तल कंपनी के द्वारा पाइप लाइन से किरन्दुल से विशाखापटनम भेजे जाने वाले आयरन के बाद जो अवशिष्ट मिट्टी निकलती है, उसका पूरा पहाड़ किरन्दुल में तैयार हो गया है। अब कंपनी के द्वारा इस लाल मिट्टी को मसेनार, कुंदेली गांव में डलवाया जा रहा है। जिसका अब बड़े पैमाने पर विरोध शुरू हो गया है। दंतेवाड़ा में आज रैली में एसकेएमस सेक्रेटरी राजेश संधू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव भीमसेन मंडावी, आदिवासी महासभा के बोमड़ा कवासी, आदिवासी महासभा के जिला सचिव सूदरु कुंजाम, जितेंद्र सोरी, बहुलोचन श्रीवास्तव साजी सहित बड़ी संख्या में आदिवासी महासभा के लोग व कम्युनिस्ट पार्टी कार्यकर्ता ग्रामीण विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए।
खबरें और भी…
- Raipur Suicide News: मशहूर कोचिंग सेंटर डायरेक्टर ने की आत्महत्या, सुसाइड वीडियो में पत्नी के अवैध संबंध और प्रॉपर्टी विवाद का किया खुलासा…
- कोरबा: 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला से खेत में दुष्कर्म, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा—पुलिस ने किया गिरफ्तार…
- BREAKING :- अमित बघेल गिरफ्तार… 26 दिनों से थे फरारः 12 राज्यों में FIR, मां के अंतिम-संस्कार के लिए मांगेंगे जमानत…
- बिलासपुर: रात 11 बजे मोबाइल पर बात करते पकड़ी गई पत्नी, पति का गला दबाकर हत्या की कोशिश—पुलिस ने दर्ज किया मामला…
- CG: बिलासपुर में अवैध महुआ शराब पर बड़ी कार्रवाई, 113 लीटर जब्त—महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार…






